Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
मध्य प्रदेश में हुआ मतदाता सूचा का अंतिम प्रकाशन
bhopal, Final publication ,Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। इसके अनुसार प्रदेशभर में चार लाख 97 हजार 404 मतदाता बढ़ गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने सोमवार को निर्वाचन सदन भोपाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां प्रदान की गई।


सीईओ सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुल 230 विधानसभा क्षेत्र और 65 हजार 014 मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 29 अक्टूबर 2024 से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का कार्यक्रम प्रांरभ हुआ था। इसी दिन से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 28 नंवबर 2024 तक चली। दावे आपत्तियों का निराकरण 24 दिसंबर 2024 तक किया गया। मतदाता सूची का प्रदेश के सभी जिलों में अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया गया।


उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 65 लाख 94 हजार 963 थी। अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सात लाख 98 हजार 469 नाम जोड़े गए और 3 लाख 01 हजार 65 नाम हटाए गए। इसी तरह से तीन लाख 13 हजार 642 मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड में संशोधन किया गया। इस तरह से प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में चार लाख 97 हजार 404 की बढ़ोतरी हुई है।


बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे, विवेक श्रोत्रिय, भारतीय जनता पार्टी से एसएस उप्पल, कांग्रेस पार्टी से जेपी धनोपिया, बहुजन समाज पार्टी से सुधीर, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह चौहान उपस्थित रहे।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर देख सकते हैं मतदाता सूची
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceo madhya pradesh.nic.in पर उपलब्ध है। कोई भी मतदाता वेबसाइट के माध्यम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के voters.eci.gov.in पोर्टल पर भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते है।


जेंडर रेशियो और इपी रेशियो में हुआ सुधार
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत जेंडर रेशियो और इपी रेशियो में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान प्रदेश में इपी रेशियो (मतदाता अनुपात) 63.88 था। यह मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान बढ़कर 64.44 हो गया है। इसी तरह से जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के दौरान जेंडर रेशियों 948 था, जो अब बढ़कर 950 हो गया है।


14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए थे
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत प्रदेश में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कुल 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका समय सीमा में निराकरण किया गया। इसमें फॉर्म-6 के 7 लाख 98 हजार 469, फॉर्म-7 के 3 लाख 01 हजार 065 और फॉर्म-8 के 3 लाख 13 हजार 642 आवेदन प्राप्त हुए थे।


प्रदेश में 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 141 हैं पुरुष मतदाता
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में अब पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 141 है ।


2 करोड़ 78 लाख 17 हजार 016 है महिला मतदाताओं की संख्या
प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में अब महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 78 लाख 17 हजार 016 है। प्रदेश में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1210 है।


प्रदेश में 74 हजार 387 सेवा निर्वाचक मतदाता
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में सेवा निर्वाचक 74 हजार 387 मतदाता हैं, जिसमें पुरूष मतदाता 71 हजार 960 एवं महिला मतदाता 2 हजार 427 हैं।


प्रदेश में आयु वार मतदाताओ की संख्या
प्रदेश में आयुवार मतदाताओं की संख्या में 18 -19 वर्ष के 11 लाख 19 हजार 161, 20 से 29 वर्ष के 1 करोड़ 33 लाख 88 हजार 424, 30 से 39 वर्ष के 1 करोड़ 51 लाख 44 हजार 883, 40 से 49 वर्ष के 1 करोड़ 15 लाख 28 हजार 407, 50 से 59 वर्ष के 81 लाख 31 हजार 709, 60 से 69 वर्ष के 48 लाख 15 हजार 858 और 70 से 79 वर्ष के 22 लाख 11 हजार 505 मतदाता हैं। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक उम्र के प्रदेश में कुल 7 लाख 52 हजार 420 मतदाता हैं।
MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.