Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का पंजीयन निलंबित
raipur, Registration of contractor ,Suresh Chandrakar

रायपुर ।पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने उसका “अ” वर्ग ठेकेदार के पंजीयन ( क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020 ) को निलंबित कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में बताया गया कि मुख्य अभियंता, बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर ने विभाग में पंजीकृत “अ” वर्ग ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपित के रूप में गिरफ्तार किए जाने पर पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की थी।इस अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सुरेश चंद्राकर के “अ” वर्ग पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसके पहले सुरेश चंद्राकर के खिलाफ जीएसटी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की फर्म पर छापामार कार्रवाई के दौरान 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है।इस मामले में वाणिज्यिक कर विभाग विस्तृत जांच कर रही है। राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में स्थित सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चंद्राकर के परिसरों का 27 दिसंबर को निरीक्षण किया था।प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फर्म ने विगत वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ से अधिक की अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देश के बाद आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया है।सुरेश चंद्राकर की संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच करने के साथ उसके तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि पत्रकार की हत्या के आरोपित सुरेश चंद्राकर को अरबों रुपयों के ठेके मिले हैं।

 

MadhyaBharat 7 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.