Since: 23-09-2009

  Latest News :
चुनाव प्रचार के लिए ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका खारिज .   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अगले पांच सालों तक जारी रखने को मंजूरी.   नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र .   तमिलनाडु-कर्नाटक सीमा पर एल्लापुरा में ट्रक खाई में गिरा नाै की मौत.   प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंचे गौतम अडानी भंडारे में परोसा प्रसाद.   वैश्विक दबाव में ध्वस्त हुआ घरेलू शेयर बाजार.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन.   सायबर सुरक्षा में प्रशिक्षित युवा सायबर सुरक्षा दूत की तरह कार्य करें : महिला बाल विकास मंत्री भूरिया .   केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिलीं मप्र की मंत्री कृष्ण गौर,.   महाकुंभ से लाैट रहे दाेस्ताें की कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर.   बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया की सफारी में खुलेआम शराब पार्टी.   शक्कर कारखाने की जमीन बचाने 1000 से अधिक ट्रैक्टरों को लेकर सड़क पर उतरे किसान.   अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने नशा मुक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण.   तालाब किनारे हो रहा आंगनबाड़ी निर्माण वार्डवासियों का फूटा गुस्सा.   मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के लिए रायपुर लाये गए.   नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू.   टीपाखोल डेम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के बेटे का शव बाहर निकाला .   सरगुजा में तिरंगा फहराएंगे मुख्यमंत्री साय .  
भाजपा और कांग्रेस नेताओं को फिल्म दिखाएंगे दिग्विजय सिंह
bhopal, Digvijay Singh, BJP and Congress

भाेपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा और कांग्रेस नेताओं को फिल्म दिखाएंगे।

13 जनवरी को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फिल्म "जंगल सत्याग्रह" का प्रीमियर शो आयोजित होगा। दिग्विजय सिंह ने इस शो के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत कांग्रेस और भाजपा के विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और मंत्रियों समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

 

 

दिग्विजय सिहं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य कांग्रेस के सीनियर नेताओं को भी फिल्म के प्रीमियर शो में शामिल होने का न्योता दिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भी आमंत्रित किया है। दिग्विजय सिंह, राज्यपाल मंगूभाई पटेल को भी निमंत्रण देने जाएंगे।

 

बैतूल के आदिवासियों के विद्रोह पर आधारित है फिल्म
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक बहुचर्चित आंदोलन "जंगल सत्याग्रह" में बैतूल के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ 1930 में विद्रोह का बिगुल फूंका था। इस आंदोलन में आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू और जुगरू गोंड द्वारा 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के लिए किए गए संघर्ष को फिल्म में दिखाया गया है। इस सत्याग्रह पर आधारित फिल्म "जंगल सत्याग्रह" का निर्माण बैतूल के स्थानीय कलाकारों ने किया है। इस फिल्म का प्रीमियर शो 13 जनवरी को विधानसभा के ऑडिटोरियम में रखा गया है।
 
 
 
 
MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.