Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई शिनाख्त
jagdalpur, Five Naxalites killed ,Abujhmad encounter
जगदलपुर । अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान पीपीसीएम पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सदस्य देवसिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, सुकमती एवं गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी के रूप में हुई है। मारे गये नक्सलियों पर कुल 21 लाख के इनाम थे। इनके पास से एक एके-47, दाे एसएलआर, एक 8 एमएम रायफल, एक 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।
 
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बुधवार काे बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, माड़ डिविजन कमेटी, पीएलजीए प्लाटून नम्बर 32 एवं इन्द्रावती एरिया कमेटी इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव की डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम अबूझमाड़ रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 4 जनवरी को शाम लगभग साढ़े तीन बजे ग्राम गट्टाकाल के जंगल पहाड़ में मुठभेड़ शुरू हुई, जो देर रात तक लगातार चलती रही। फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर दाे महिला एवं तीन पुरुष सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ऐ शव बरामद हुए।
 
बस्तर आईजी ने कहा कि नक्सली संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है इसलिए नक्सली संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहेंl

मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों में देवसिंह, पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, (05 लाख इनामी) निवासी बीजापुर, दिनेश, पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य (05 लाख इनामी) निवासी दक्षिण बस्तर, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य(05 लाख इनामी) निवासी अहेरी जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र, सुकमती पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य (05 लाख इनामी) निवासी जिला बीजापुर, महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर (एक लाख इनामी) निवासी मेटावाड़ा शामिल हैं। मारे गये नक्सलियाें से बरामद हथियार/सामाग्री में एके 47- एक नग एवं 20 नग राउण्ड और मैग्जीन 02 नग, एसएलआर - 2 नग एवं 35 नग राउण्ड और मैग्जीन 4 नग, 8 एम.एम रायफल - 1 नग एवं 7 नग राउण्ड और मैग्जीन 8 नग, 12 बोर रायफल 1 नग तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।

 

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.