Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
असम की कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाएगी नौसेना
new delhi, Navy will rescue ,miners trapped
नई दिल्ली ।​ भारतीय ​नौसेना ने असम के दीमा हसाओ जिले के एक दूरदराज के औद्योगिक शहर ​उमरंगसो में फंसे खनिकों को बचाने में सहायता के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया है। इस टीम में एक अधिकारी और ग्यारह नाविक हैं, जिसमें ​अत्यधिक प्रशिक्षित क्लीयरेंस डाइवर्स शामिल हैं​।​ यह टीम गहरे पानी में गोता लगाने और बचाव कार्यों में कुशल है​।​
 
नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर तैनात की गई नौसेना की टीम इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील मिशन के लिए पूरी तरह से उपकरणों के साथ लैस है। टीम के पास खोज और बचाव के लिए गहरे पानी में गोता लगाने के उपकरण और पानी के नीचे रिमोट से संचालित वाहन (आरओवी) जैसे विशेष उपकरण हैं। यह प्रयास भारतीय सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर किया जा रहा है, ताकि तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
 
भारतीय नौसेना की टीम ​को ​विशाखापट्टनम से 07 जनवरी को वायु​ सेना ​के एमआई-17​ हेलीकॉप्टर से ​घटनास्थल पर ​पहुंचाया गया है।​ गहन खोज और बचाव अभियान के साथ समय पर बचाव अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।​ भारतीय नौसेना संकट के समय में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो जीवन की रक्षा करने और आपात स्थि​तियों में राष्ट्र का समर्थन करने के अपने संकल्प को प्रदर्शित करता है।​
 
असम के ​उमरंगसो​ क्षेत्र की कोयला खदान में ​6 जनवरी को पानी भरने के कारण अनेक मजदूर फंस गए। प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद राहत कार्य तेज कर दिए। खदान से 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, ​लेकिन कम से कम 12 मजदूर के अभी तक फंसे होने की सूचना है।​ कोयला खदान से सेना की 21 पैरा टीम के गोताखोरों ने एक शव को बरामद किया है।​ बचाव कार्य के पहले दिन मंगलवार शाम को खराब मौसम और जलस्तर में वृद्धि के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। यह अभियान बुधवार सुबह नए सिरे से शुरू किया गया।​
MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.