Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंदौर के लसूड़िया इलाके में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग
indore,   tanker filled with chemicals, Lasudiya area

इंदाैर । इंदौर के लसूड़िया इलाके में बुधवार को एक केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई।टैंकर उत्तर प्रदेश से केमिकल लेकर इंदाैर आया था। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ था, जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगते ही करीब 25-30 फीट ऊंची आग की लपटें उठने लगी, जिसे देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पास का गोदाम भी चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 
जानकारी अनुसार घटना देवास नाके स्थित भोपाल मेट्रस एबी रोड के पास की है। एसआर कंपाउंड में खड़े एक केमिकल टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर उत्तर प्रदेश से ज्वलनशील पदार्थ लेकर इंदौर पहुंचा था और गोदाम में खाली होने जा रहा था। इसी दौरान टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के गोदाम को भी अपनी जद में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने तीन टैंकर पानी का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने में काफी समय लग गया, लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि टैंकर एक गोदाम के पास खड़ा था। घटना की जांच की जा रही है।

 

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.