Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पुलिस ने चार फर्जी एडवाइजरी सेंटर पर मारा छापा
ujjain,Police raided,fake advisory centers
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में चल रहे चार फर्जी एडवाइजरी सेंटर पर बुधवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है। इस दौरान इस फर्जी सेंटरों पर काम करने वाले 130 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही सेंटर्स से कम्प्यूटर और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इन फर्जी एडवाइजरी सेंटरों पर निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का आरोप है। यहां लोगों के डीमेट अकाउंट खुलवाकर उनमें घाटा दिखाकर उनके रुपये हड़प का काम हो रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन सेंटरों पर करोड़ों रुपये के लेन-देन हुए हैं।


पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि शहर में फर्जी एडवाइजरी सेंटर चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र में दो स्थानों और नील गंगा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर चल रहे फर्जी एडवाइजरी कॉल सेंटर पर कार्रवाई की गई। इसमें बड़ी संख्या में युवक और युवतियां काम करते हुए पकड़ी गई हैं। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।


इधर, जानकारी मिली है कि चारों फर्जी एडवाइजरी इन्वेस्टमेंट के नाम पर भारी मात्रा में कमीशन लेती थीं। इस काम के लिए यहां काम करने वाले लड़कों और लड़कियों को 10 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन पर अलग से कमीशन भी मिलता था।


पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को नई उम्र की लड़कियों और लड़कों की कई लिस्ट मिली है, जिन्हें ये आरोपी कॉल करके फंसाते थे। खासकर इनका टारगेट प्रदेश के बाहर के लोग होते थे। आईटी सेल इस पर काम कर रही है ताकि यह पता चल सके कि अब तक कितने लोगों को इन लोगों ने ठगा है। एडवाइजरी चलाने वाले मुख्य दो आरोपी अजय पंवार और शशि मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपी चंदन भदौरिया और विनय राठौर फरार हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और लोगों की लिस्ट जब्त की हैं।


पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि जांच अभी जारी है। फिलहाल ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता, लेकिन इन लोगों के पास मिली लिस्ट से यह सामने आया है कि ये लोग किसी कंपनी से डेटा खरीदते थे। इसके बाद फर्म में काम करने वाले लड़के-लड़कियां फोन लगाकर डीमेट अकाउंट खोलने और राशि को शेयर बाजार में लगाने का लालच देते थे, ताकि लोग मोटा मुनाफा कमा सकें। इस प्रक्रिया में एडवाइजरी संचालित करने वालों को भी बड़ा मुनाफा मिलता था।


हैरान करने वाली बात यह है कि इस इलाके में ये फर्जी एडवाइजरी चल रही थी, इसकी संबंधित थाने को सूचना तक नहीं थी। जब क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की, तब मीडिया के पहुंचने के बाद संबंधित थाने की टीम वहां पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर थाने की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों पर सेबी और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.