Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जीतू पटवारी ने उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में चादर भेजी
bhopal,Jeetu Patwari ,Ajmer Sharif

भाेपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 813 वे उर्स के मौके पर बुधवार काे म.प्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं अजमेर दरगाह कमेटी के पूर्व चेयरमेन शेख अलीम को चादर सुपुर्द की। अकीदतों भरी और गंगा जमुनी तहजीब की रिवायत समेटे हुए इस चादर को गरीब नवाज दरगाह पर शेख अलीम पेश करेंगे।

 
इस मौके पर शेख अलीम ने बताया की, अजमेर शरीफ दरगाह में 813 वें उर्स का आगाज हो गया है। पुरे विश्व से गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढाने के लिये डेलीगेशन आएगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी हर वर्ष की तरह इस उर्स पर भी दरगाह पर चढाने के लिए चादर सुपुर्द की है। शेख अलीम ने कहा की चादर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे पेश कर देश में अमन और खुशहाली की दुआ की जाएगी। इस माैके पर अल्पसंख्यक विभाग के सभी शहर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी और कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक विभाग के सभी साथी सैयद साजिद अली समेत कई लाेग माैजूद रहें।
MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.