Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री ने किए सपत्नी श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री बांके बिहारी के दर्शन
bhopal, Chief Minister ,Shri Banke Bihari
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सपत्नीक मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने यहां विधि-विधान से पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के सेवायतों ने उनको प्रसाद, माला और पटका भेंट किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
 
मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह मथुरा का पहला दौरा है। वे सपत्नीक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों का पवित्रता और भक्ति भाव से अनुभव किया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने बाजार का रुख किया और वहां से लड्डू गोपाल की प्रतिमा खरीदी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में दर्शन के पश्चात मधुसूदन के बाल स्वरूप की प्रतिमा ली। लड्डू गोपाल का मनमोहक विग्रह इतना सुंदर; जैसे प्रभु स्वयं ही हों। श्रीकृष्णजी की कृपा प्रदेश वासियों पर बनी रहे, सबका मंगल और कल्याण हो, यही प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जगत के तारणहार श्रीकृष्ण एवं राधारानी के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री राधे की कृपा से सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो, सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही कामना है।

बाजार में ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी का यह सौभाग्य है कि हमें भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा, गोकुल और वृंदावन आने का अवसर मिला। भगवान कृष्ण की कृपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठानों का पर्व अनवरत जारी है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भगवान कृष्ण से जुड़े प्रदेश के सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्रयास प्रदेश के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा।
 
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृंदावन पहुंचे और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री बांके बिहारी लाल की जय... के जयकारे लगाते हुए कहा कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है। आज कन्हैया की लीला स्थली वृंदावन में स्वस्तिवाचन के साथ सांवरे सलोने ठाकुर जी एवं ठकुरानी श्रीराधिका रानी जी के युगल विग्रह रूप "श्री बांके बिहारी लाल" के दर्शन कर जीवन कृतार्थ हुआ। बांके बिहारी अपने भक्तों के कष्टों को दूर करें एवं सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि भगवान राधे-कृष्ण सब पर कृपा करें। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थान भी मथुरा की तर्ज पर संवरेंगे। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी तीर्थ स्थनों को विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रही है।
 
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को देर शाम मथुरा पहुंच गए थे। उन्होंने यहां देर रात मथुरा में मां यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना के तट पर सपत्नीक दीपदान भी किया था।

 

MadhyaBharat 9 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.