Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
rewa, Young man murdered ,an axe

रीवा । रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता और भाई शव काे ठिकाने लगाने की फिराक में थे लेकिन जानकारी लगने पर स्थानीय लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दे दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर दाेनाें काे हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

 
जानकारी अनुसार निपनिया निवासी सनी साकेत (25) का शनिवार को अपने ही घर में खून से लथपथ शव मिला। युवक के पिता अर्जुन साकेत और भाई संजय साकेत उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत तक ले गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को देख लिया। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान दीवार पर खून के छींटे नजर आए। घर के पीछे धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े मिले हैं। वहीं घटना स्थल से सबूत मिटाने का प्रयास भी किया गया। बताया जा रहा है कि घरवालों ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी । पुलिस ने पिता अर्जुन साकेत और भाई संजय साकेत को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल सनी साकेत के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
MadhyaBharat 11 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.