Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
टिमरनी में पुलिया के नीचे मिला दो दिन की नवजात बच्ची का शव
harda, Dead body , newborn girl

हरदा । हरदा जिले की टिमरनी में शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे किसान ने बच्ची का शव देखा ताे इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार टिमरनी में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह 7 बजे खिड़कीवाला और मन्याखेड़ी के बीच स्थित पुलिया नंबर 10570 के नीचे एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। ग्राम चारखेड़ा निवासी किसान गणेश रायखेरे ने बताया कि वह सुबह 7 बजे अपने खेत जा रहे थे। इस दौरान उन्हें पुलिया के नीचे नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने 1033 पर सूचना दी। जहां से हंड्रेड डायल को जानकारी मिली। इसके बाद टिमरनी थाना पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया। टिमरनी थाना प्रभारी रोशन लाल भारती के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी अस्पताल भेजा गया है। मृत बच्ची की उम्र महज एक या दो दिन की थी और उसका शव नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
 
 
MadhyaBharat 11 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.