Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ के सुकमा में दाे महिला सहित नाै हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Hardcore rewarded Naxalites,   Chhattisgarh

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के क्षेत्रान्तर्गत नक्सल संगठन में सक्रिय दाे महिला सहित कुल नाै हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने शनिवार काे आत्मसमर्पण किया है। इन पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल थे। आत्मसमर्पित में से दाे नक्सली पर 08-08 लाख, चार नक्सली पर 05-05 लाख, एक महिला नक्सली पर तीन लाख एवं एक महिला व एक पुरुष नक्सली पर दाे- दाे लाख कुल 43 लाख रुपये के इनाम घोषित है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल कोंटा, डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा टीम एवं 02, 223 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही है। 

 

जिला मुख्यालय सुकमा में पुलिस अधीधाक किरण चव्हाण ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण नक्सली संगठन में सक्रिय दाे महिला सहित कुल नाै नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली आठ के लाख इनामी 34 वर्षीय रनसाय उर्फ मनोज उर्फ ओयाम बुस्का (प्लाटून नंबर 24 का कमाण्डर/सीवायपीसीएम ) निवासी जोनागुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा, वर्तमान निवासी बेदरे थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा व आठ लाख के इनामी पीएलजीए बटालियन नंबर 01 कम्पनी नंबर 01 प्लाटून नंबर 02 का सेक्शन ‘“बी” का पार्टी सदस्य 20 वर्षीय प्रदीप उर्फ रव्वा राकेश निवासी मरकनगुडा थाना पामेड जिला बीजापुर शामिल हैं।

 

इसके अलावा पांच लाख इनामी किस्टाराम एरिया कमेटी एमआई इंचार्ज एसीएम 30 वर्षीय कवासी सोना निवासी सल्लातोंगा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पांच लाख इनामी एओबी सीसीएम उदय का गार्ड कमाण्डर/ पीपीसीएम 25 वर्षीय नवीन उर्फ सोड़ी मंगा निवासी कन्हाईपाड़ थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, पांच लाख का इनामी किस्टाराम एरिया कमाण्ड इनचीफ+ रक्षा शाखा अध्यक्ष/एसीएम 32 वर्षीय मड़कम जोगा निवासी टेटेमड़गू थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पांच लाख इनामी दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टीडी टीम सदस्य/एसीएम 27 वर्षीय मुचाकी देवा निवासी कोत्ताचेरू थाना भेजी जिला सुकमा।

 

तीन लाख की इनामी गोलापल्ली एलओएस डिप्टी कमांडर एवं मेडिकल टीम कमांडर 28 वर्षीय महिला माड़वी सुक्की निवासी कोरेवाया थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, दो लाख की इनामी गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय प्लाटून नंबर 12 की पार्टी सदस्य 25 वर्षीय महिला करतम वेल्ली निवासी हन्ड्री थाना गंगालूर जिला बीजापुर, हाल मरकनगुड़ा एवं दो लाख की इनामी पद्दाबोडकेल एलओएस पार्टी सदस्य 26 वर्षीय माड़वी राकेश निवासी करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज 11 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

 

नक्सल कवासी सोना को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, नक्सली प्रदीप उर्फ रव्वा राकेश, मुचाकी देवा पिता गुड्डी, करतम वेल्ली पिता देवा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली माड़वी राकेश पिता भीमा को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं शेष नक्सलियों को आत्मसमर्पण काे प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना के कार्मिकों का विशेष प्रयास रहा। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" के तहत सहायता 25-25 रुपये प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाएंगे।

MadhyaBharat 11 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.