Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक घायल
raipur, CRPF head constable, IED blast

बीजापुर/नारायणपुर /रायपुर । बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह माओवादियों की तरफ से लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक घायल हो गया। घायल जवान राकेश कुलूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बीजापुर पुलिस थाना की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक आज सुबह सीआरपीएफ 196 वाहिनी महादेव घाट से केरिपु बल की टीम सुबह एरिया डॉमिनेशन पर जंगल की ओर निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक राकेश कुलूर को चोट आई है।घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया है।

 

वहीं, नारायणपुर पुलिस द्वारा आज जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कच्चापाल-तोके मार्ग पर जंगल में डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 4 आईईडी बरामद किया है।

 

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने आज बताया कि आईईडी विस्फोट की घटना से हो रहे नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में आईईडी की तलाश के लिए बीडीएस टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है और नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कराया जा रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत कैम्प कच्चापाल से डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस के संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर कच्चापाल-तोके मार्ग एवं आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। कच्चापाल-कुतुल मुख्य मार्ग जंगल पर 5 किलो से अधिक वजन वाले 4 आईईडी को खोजकर सुरक्षा बलों एवं बीडीएस टीम द्वारा उसे निष्क्रिय किया गया। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से माओवादियों ने आईईडी लगाया गया था।

 

उल्लेखनीय है कि इसी जगह पर 10 जनवरी की सुबह विस्फोट से एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हुआ और दो ग्रामीण बाल बाल बचे।

 

 

MadhyaBharat 11 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.