Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री साय से आडानी ग्रुप के चेयरमेन गाैतम आडानी ने की मुलाकात
raipur, Adani Group Chairman ,Chief Minister Sai
रायपुर  । देश के शीर्ष उद्याेगपतियाें में शामिल और आडानी ग्रुप के चेयरमेन गाैतम आडानी आज रविवार सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दाैरान गाैतम आडानी ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर बिजली संयंत्राें के विस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
 
बैठक में गौतम अडानी ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में समूह के बिजली संयंत्रों के विस्तार के लिए 60 हजार करोड़ के नियोजित निवेश की घोषणा की। इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त छह हजार 120 मेगावाट की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, गाैतम आडानी ने राज्य में समूह के सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने राज्य सरकार को अदानी फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन में पहल का समर्थन करने के लिए अगले चार वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का आश्वासन भी दिया।

बैठक में रक्षा-संबंधी उपकरणों के निर्माण और छत्तीसगढ़ में डेटा सेंटर और एक वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने में संभावित सहयोग की भी खोज की गई। इस महत्वपूर्ण निवेश से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने, रोजगार के अवसर पैदा होने और राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
MadhyaBharat 12 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.