Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
शेख हसीना जबतक चाहें उन्हें भारत में रहने दिया जाए- मणिशंकर अय्यर
kolkata, Mani Shankar Iyer, Sheikh Hasina
कोलकाता  । कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनयिक मणिशंकर अय्यर ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में तब तक रहने की अनुमति दी जानी चाहिए जब तक वह चाहें।

 

शनिवार देर शाम कोलकाता में आयोजित 16वें एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अय्यर ने कहा कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी द्वारा पिछले महीने ढाका का दौरा और वहां की अंतरिम सरकार के साथ बातचीत करना सकारात्मक कदम है। ऐसी चर्चाएं नियमित रूप से होनी चाहिए और भारत को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मंत्रिस्तरीय संवाद स्थापित करना चाहिए।

 

बांग्लादेश द्वारा शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर मणिशंकर अय्यर ने कहा, "शेख हसीना ने भारत के लिए बहुत कुछ किया है। मुझे खुशी है कि उन्हें शरण दी गई। मैं मानता हूं कि हमें उन्हें तब तक अपने देश में मेजबानी देनी चाहिए जब तक वह चाहें, चाहे वह उनका पूरा जीवन ही क्यों न हो।"

 

उल्लेखनीय है कि 77 वर्षीय शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं। उन्होंने बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व वाले बड़े प्रदर्शन के बाद अपने 16 वर्षीय शासनकाल से पलायन किया था।

 

अय्यर ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं लेकिन ये हमले अक्सर शेख हसीना के समर्थकों पर राजनीतिक मतभेदों के कारण हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "हिंदुओं पर हमलों की खबरें सही हैं लेकिन इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। इनमें से अधिकांश विवाद राजनीतिक मतभेदों से जुड़े हैं।"

 

पाकिस्तान पर टिप्पणी
अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के लोगों में ज्यादा अंतर नहीं है, बस विभाजन की दुर्घटना ने दोनों को अलग कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरे और मेरी पत्नी (जो पंजाबी हैं) में तमिल और पंजाबी का जितना अंतर है, उससे कहीं कम अंतर मेरी पत्नी और एक पाकिस्तानी पंजाबी में है।"

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "हममें सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस है लेकिन इस सरकार में बातचीत करने का साहस नहीं है।"

 

अय्यर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो आतंक फैलाता है, लेकिन खुद भी आतंक का शिकार है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने सोचा था कि वे अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता में ला सकते हैं, लेकिन आज तालिबान उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है।"

 

मनमोहन सिंह की तारीफ
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना करते हुए अय्यर ने कहा कि उनका सबसे बड़ा योगदान यह था कि उन्होंने पाकिस्तान के साथ कश्मीर पर बैक चैनल बातचीत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा, "यह आत्मघाती है कि हम पाकिस्तान को अपने गले में अल्बाट्रॉस की तरह लटकाए हुए हैं। हमें उनसे बात करनी चाहिए, जैसा कि मनमोहन सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर दिखाया।"

 

इससे पहले, अय्यर ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने गांधी परिवार के साथ अपने संबंध, कांग्रेस पार्टी में अपनी भूमिका, कैम्ब्रिज में अपने दिनों और देश की वर्तमान स्थिति पर अपनी टिप्पणियों को साझा किया।

 

MadhyaBharat 12 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.