Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
गोपाल मंदिर में शादी के आयोजन को लेकर बड़ी कार्रवाई
indore, Big action, Gopal temple
इंदौर । होलकर कालीन जिस प्राचीन गोपाल मंदिर को स्मार्ट सिटी कंपनी ने करोड़ों रुपये खर्च कर संवारा, उस आस्था के केंद्र को रविवार को एक परिवार ने मांगलिक अनुमति के नाम पर मैरिज गार्डन के रूप में तब्दील कर नियमों का उल्लंघन किया। सोमवार को संभागायुक्त दीपक सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गोपाल मंदिर के प्रबंधक केएल कौशल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। वहीं डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर को भी प्रभारी पद से हटा दिया गया है। मामले में यादव समाज ने भी नाराजगी जताते हुए मंदिर के शुद्धिकरण की बात कही है।


दरअसल, शङर के राजवाड़ा स्थित शहर के प्राचीन गोपाल मंदिर में रविवार को एक परिवार ने भव्य शादी समारोह आयोजित किया था। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र को महज एक लाख रुपये में किराए पर देकर शादी का आयोजन कराया गया। इस आयोजन में फूलों से विशाल डेकोरेशन किया गया, गलियारों में सोफे और कुर्सियां लगाई गईं और गर्भगृह के सामने हवन कुंड बनाकर फेरे संपन्न कराए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि भोजन की तैयारी मंदिर परिसर में ही हुई, फूड स्टॉल्स और टेंट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ।


आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए वहां न सिर्फ शादी हुई, बल्कि मेहमानों का शाही भोज भी आयोजित किया गया। प्रशासन के धर्मस्व विभाग के अफसरों ने नियमों को ताक में रखकर इस आयोजन की अनुमति दी। इस दौरान मंदिर परिसर में गंदगी फैलने का वीडियो भी सामने आया है। इस घटनाक्रम पर शहर में हल्ला मचने पर जिम्मेदार अधिकारी जागे और जांच के आदेश दिए।


संभागायुक्त दीपक सिंह ने गोपाल मंदिर इंदौर के प्रबंधक केएल कौशल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। साथ ही माफ़ी ऑफिसर डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर को प्रभारी पद से हटा दिया गया है। उन्होंने माफ़ी अधिकारी का प्रभार संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे को अतिरिक्त रूप से सौंपा है। उन्होंने कहा कि गोपाल मंदिर की व्यवस्था और संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। यह समिति मंदिर संचालन से जुड़े 'क्या करें और क्या न करें' की गाइडलाइन तैयार करेगी।


गौरतलब है कि राजवाड़ा के समीप गोपाल मंदिर का निर्माण यशवंतराव होलकर प्रथम की पत्नी कृष्णाबाई ने सन 1832 में 80 हजार रुपये में कराया था। मुख्य मंदिर पत्थर और परिसर के कक्ष पत्थर और लकड़ी से बनाए गए हैं। सागवान और कालिया की लकड़ी से बने मंदिर को मराठा और राजपूत शैली में आकार दिया गया है। तीन साल पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस मंदिर को 20 करोड़ रुपये में संरक्षित किया गया था।


विवाह आयोजक राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि भगवान बांके बिहारी के सामने विवाह करने के लिए अनुमति लेकर आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों से सजाकर रविवार के दिन विवाह करना तय किया गया ताकि किसी को परेशानी न हो। फिर भी किसी को परेशानी हुई है, तो इसके लिए माफी मांगते हैं।


कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि संभागायुक्त के निर्देश पर गोपाल मंदिर में विवाह कार्यक्रम आयोजित करने के मामले की जांच अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को सौंपी गई है। जांच कर रिपोर्ट संभागायुक्त को सौंपी जाएगी।

 

MadhyaBharat 13 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.