Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की तैयारियों की करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
bhopal, Review the preparations ,Deora
भोपाल । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मंत्रालय में आगामी 5 एवं 6 मार्च को प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा को वित्त विभाग के अधिकारियों ने आयोग के दौरे की तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने निर्देशित किया कि बेहतर तैयारी करें, जिससे वित्त आयोग के समक्ष अपनी बात रखकर हम ज्यादा से ज्यादा बजट प्राप्त कर सकें।

प्रस्तावित 16वें 5 सदस्यीय वित्त आयोग का दल आगामी 5 मार्च से भोपाल दौरे पर रहेगा। वित्त आयोग अभी तक 15 राज्यों को दौरा कर चुका है। प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी ने बताया कि विभाग ने पिछले एक माह में 16वें वित्त आयोग के आने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवड़ा को बताया कि वित्त विभाग के सभी अधिकारी को मिनिट-टू-मिनिट की जिम्मदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से समन्वय बनाकर प्रेंजेन्टेशन की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर सचिव वित्त लोकेश कुमार जाटव, संचालक बजट तन्वी सुन्द्रियाल सहित वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 13 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.