Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंद्रावती नदी में नाबालिग डूबी
dantewada, Minor drowns , Indravati river
दंतेवाड़ा । जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती नदी में पिकनिक मनाने के दौरान 17 साल की नाबालिग डूब गई। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि, छिंदनार में इंद्रावती नदी के बड़े करका घाट के किनारे मंगलवार को कुछ ग्रामीण पिकनिक मनाने पहुंचे थे।
 
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बुधवार काे जानकारी देते हुए बताया कि छिंदनार के पटेल पारा निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा राधा यादव अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने गई थी, नहाने के दौरान वह डूब गई। उसके साथ मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसकी जानकारी इलाके के पुलिस को दी गई, जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गोताखोरों को भी बुलाया गया था। वहीं शाम को नाबालिग की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद आज बुधवार काे दंतेवाड़ा के एसडीआरएफ की टीम इंद्रावती नदी में खोजबीन कर रही है। वहीं जगदलपुर से भी एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। छात्रा को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। विदित हाे कि लगभग 20 दिन पहले धमतरी का रहने वाला 13 साल का नाबालिग भी अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बारसूर इंद्रावती नदी पहुंचा था। यहां सातधार के पास वह पानी में नहाने उतरा था। और डूब गया था। वहीं हादसे के तीन दिन बाद उसका शव चट्टानों में फंसा हुआ मिला था।
MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.