Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बसपा दिल्ली चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी : मायावती
lucknow, BSP , Mayawati
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं हैं। राहुल और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहन कर ढोंग कर रहे हैं। बसपा दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी, जिससे विपक्षी दलों की नींद हराम हो गई है। वह बुधवार को अपने 69वें जन्मदिन पर लखनऊ में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस दौरान खास बात यह रही कि आकाश आनंद के साथ उनके दूसरे भतीजे इशांत आनंद भी मौजूद रहे।
 
मायावती ने कहा कि मेरा जन्मदिन समथर्क जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार सरकार रही। इस दौरान गरीब, ​दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए काफी योजनाएं लाई गईं, जिससे उनके जीवन में खासा बदलाव आया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि उस दल की सरकारों में बाबा साहेब सहित बहुजन समाज के सभी महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों का हर स्तर पर उपेक्षा व अनादर किया। सपा ने दलितों का सदैव उत्पीड़न किया, लेकिन अब अखिलेश उन्हें अपने पाले में करने को लगे हैं, जिससे दलितों को सावधान रहना हैं।
बसपा अध्यक्ष ने इस मौके पर मेरी किताब (पुस्तक) का विमोचन किया। इस पुस्तक में उनके संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा है। यह किताब हिंदी एवं अंग्रेजी में हैं।

 

MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.