Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पावर ब्लाक के कारण नाै पैसेंजर व मेमू ट्रेनें 16 से 19 जनवरी तक रद्द
raipur,   power block, all passenger

रायपुर ।रायपुर रेल मंडल में बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन में 16 से 19 जनवरी तक पावर ब्लाक के कारण 9 पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।साथ ही दो गाड़ियां गंतव्य से पहले रोक दी जाएगी।

रायपुर रेल मंडल द्वारा आज बुधवार काे जारी की गई सूचना के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने की वजह से यह पावर ब्लॉक किया गया है। इस दौरान रायपुर रेल मंडल के बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। ट्रेनें रद्द होने से रायपुर से बिलासपुर, कोरबा, जूनागढ़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। 

 रद्द की गई ट्रेनाें में  16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमु स्पेशल तथा गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु स्पेशल रद्द रहेगी। इसी दिनांक को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द कर दी गई है। 16 एवं 17 जनवरी को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 17 जनवरी 2025 को गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द की गई है। वहीं 18 जनवरी 2025 को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल तथा गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द की गई है। इसी तरह 19 जनवरी को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल तथा गाड़ी संख्या 58280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। जबकि 16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द कर दी गई है ।

 

MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.