Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व गृहमंत्री ने उप नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को किया खारिज
sagar, Former Home Minister,Deputy Leader of Opposition
सागर । पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के नेता हेमंत कटारे द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्हाेंने कहा कि हेमंत कटारे मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं उसके कई उदाहरण है। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी भी मेरे विधानसभा क्षेत्र के चेकपोस्ट पर पदस्थ नहीं रहा। अगर कभी उसकी पोस्टिंग मालथौन चेकपोस्ट पर रही है तो हेमंत कटारे उसका आदेश व तारीख बताएं। यदि ये प्रमाणित करदें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा, मैं हेमंत कटारे पर मानहानि का केस करूंगा।
 
पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हेमंत कटारे सवाल करते हुए पूछा कि ऐसी कौन सी नोटशीट है जिसमें मैंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, सिफारिश या अनुमोदन किया हो। यह तो बहुत दूर की बात है, मैने विचार करने के लिए भी लिखा हो तो वह नोटशीट बताएं। उन्होंने कहा कि क्या पत्रकार वार्ता करके हेमंत कटारे सौरभ शर्मा व किसको को बचाना चाहते हैं जब जांच एजेंसियां जांच कर रहीं हैं, तब पत्रकार वार्ता का क्या औचित्य है। जांच में सब सामने आएगा।
 
पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि हेमंत कटारे मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं, यह कई मामलों में सिद्ध हो चुका है। विधानसभा में पहले जो आरोप लगाते हैं बाद में उसी के समर्थन में पत्र लिखते हैं। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हेमंत कटारे ने सुधीर शर्मा पर आरोप लगाया बाद में खंडन किया। उन्होंने विपक्ष में रहकर सरकार के खिलाफ जो भी विषय उठाए उनमें बाद में उन्होंने क्या-क्या किया, कैसे मैनेज हुए यह हेमंत कटारे बताएं।
 
 
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे स्वयं एक महिला पत्रकार के साथ बलात्कार करने के आरोपी रहे हैं, जिसमें एफएसएल जांच में बलात्कार को किस तरह पॉजिटिव से नेगेटिव कराया गया, यह कहानी भी मैं बताउंगा। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे का आईएसबीटी पर पेट्रोलपंप है, भोपाल में अनेक संपत्तियां हैं यह कहां से आईं यह बताएं। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इनके भाई योगेश कटारे पर 35 आपराधिक केस हैं। आईएसबीटी पेट्रोल पंप के पास जो झुग्गी-झोपड़ियां हैं उनमें इनके भाई योगेश कटारे के संरक्षण में गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर बेचने का काम होता हैं। जिसकी जांच के लिए मैं पुलिस को लिख रहा हूं। ये भिंड से चुनाव कैसे जीते यह भी सबको मालूम हैं। इनके भाई भोपाल से अपराधियों को भिंड ले जाकर बूथ कैपचरिंग करके चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे ये भी बताएं परिवहन घोटाले के आरोपियों ने इस पत्रकार वार्ता के लिए कैसे मैनेज किया है। उन्हाेंने कहा कि जांच एजेंसियों को हेमंत कटारे की भी कॉल डिटेल निकालकर देखना चाहिए, परिवहन घोटालों के आरोपियों से तार जुड़े तो नहीं हैं। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे को मेरे कार्यकाल की सराहना करना चाहिए, जिसमें मैंने चेकपोस्टों को बंद कर दिया था।
 
MadhyaBharat 16 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.