Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कच्चे मकान पर पलटा बेकाबू ट्रक दो लोगों की मौत
shivpuri, Uncontrolled truck, overturns
शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को लहसुन से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक कच्चे मकान पर पलट गया। इससे मकान में ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे घर के लोग ट्रक की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। जवानों ने ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया गया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। साथ ही ट्रक के पलटने से पूरा मकान जमींदोज हो गया।


जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार शाम करीब चार बजे लुधावली बायपास पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अमर आदिवासी नामक व्यक्ति के घर पर उनकी पत्नी हरकंवर आदिवासी (35), बेटी सरोज (12) और काजल (15) ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर मकान पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबने से मां हरकंवर आदिवासी और उनकी बेटी सरोज की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक परजेश मुसलमान और नवल नाम का एक शख्स घायल हुआ है।


घटनास्थल के पास ही आईटीबीपी का कैंपस है। हादसे की सूचना मिलते ही आईटीबीपी के 50 से ज्यादा जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन को बुलवाकर ट्रक को हटाया गया। मकान के मलबे से मां-बेटी को निकाला। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक गुना बायपास की ओर से आईटीआई की ओर जा रहा था। लुधावली के अंधे मोड पर ट्रक के आगे एक कार आ गई थी। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू होकर पास ही स्थित घर पर पलट गया। कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर सीसीटीवी के जरिए कार की तलाश की जा रही है।

 

MadhyaBharat 16 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.