Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पांच लाख के इनामी नक्सली कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण
kondagaon, Naxalite commander, carrying a reward
कोंड़ागांव । छत्तीसगढ. के कोंड़ागांव में टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय पांच लाख के इनामी नक्सली कमाण्डर गिंजरू राम उसेण्डी ने गुरुवार को आत्मसर्पण किया है। 
 
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंड़ागांव में जिला कोणडागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा व बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय एवं उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के रूप में काम कर रहे 45 वर्ष नक्सली संगठन में सक्रिय पांच लाख इनामी नक्सली कमाण्डर गिंजरू राम उसेण्डी उर्फ कमलदास उसेण्डी निवासी ग्राम राये थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर ने काेंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसे प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
 
  चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत समय-समय पर सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एशन कार्यक्रम   शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधा  लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पतेट आदि के माध्यम से अवगत कराते ते है। सके परिणाम स्वरूप  बड़ी संख्या में नक्सल स्वयं आगे बढ़कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने को आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
 
पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर गिंजरू राम उसेण्डी उर्फ कमलदास उसेण्डी नक्सली संगठन के विभिन्न पद काम किया। वह सन् 1998 से 2001 तक जनमिलिशिया सदस्य के पद पर रहा। सन् 2005 से 2007 तक किसकोडो दलम सदस्य रहा। सन् 2008 से 2011 तक बुधयारमारी एलओएस कमाण्डर के पद पर रहा। सन् 2011 से 2016 तक पूर्वी बस्तर डिविजन टेक्निकल विभाग में कार्य किया। सन् 2016 से 2024 तक उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के रूप में कार्य किया है।र्ष 2001 में थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम गुरिया आस-पास पुलिस बल के ऊपर फायरिंग में घटना में शामिल रहा।
यही नहीं वह वर्ष 2001 में रेकी करते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा देशी कट्टा व चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। वर्ष 2012 में कैम्प उदानपुर थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर बीएसएफ कैम्प हमले में शामिल रहा। वर्ष 2013 में कैम्प राणापाल थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव सीआरपीएफ कैम्प हमले में शामिल रहा।
 
इसके साथ ही जिला कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा व बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न मुठभेड़ों में शामिल रहा है। वह भरमार बंदूक बनाने व हेण्ड ग्रेनेड बनाने, देशी लांचर बनाने के साथ-साथ अन्य हथियारों का रिपेरिंग का कार्य करने में विशेष माहरत है।
 
MadhyaBharat 16 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.