Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ग्वालियर में ईडी ने पूर्व रजिस्ट्रार अरोरा के घर मारा छापा
bhopal, ED raids, former registrar Arora
भोपाल/ग्‍वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरार के सीपी कॉलोनी स्थित पूर्व रजिस्ट्रार के.के. अरोरा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छापा मारा है। ईडी की टीम सुबह करीब 5 बजे अरोरा के घर पहुंची। हालांकि अरोरा पिछले 15 दिन से घर पर नहीं हैं, वे अपने बेटे के पास बेंगलुरु में हैं। अरोरा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के करीबी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, ईडी के अधिकारी घर पर मिले दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
 
पूर्व रजिस्ट्रार अरोरा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मौसा और पूर्व डीएसपी मुनीश राजोरिया के दामाद विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। पिछले दिनों ईडी की कार्रवाई में भोपाल के मेंडोरी स्थित विनय हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश से लदी कार मिली थी। विनय हासवानी ही 19 दिसंबर 2024 को इनोवा कार को चार से पांच गाड़ियों के काफिले में दो बार मेंडोरी ले गया था। इसके बाद उसके लोग इस कार को लगातार वॉच कर रहे थे। जिस जगह पर गाड़ी जब्त की गई, वहां सिर्फ 3 फॉर्म हाउस हैं। उससे आगे जाने का कोई रास्ता भी नहीं है।

इससे पहले ईडी की भोपाल की टीम ने जबलपुर में सौरभ शर्मा के जीजा रोहित तिवारी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की थी। साथ ही सौरभ के सहयोगी शरद जायसवाल और ग्वालियर में चेतन सिंह गौर के घर-दफ्तर पर भी छापेमारी की। जिसमें 23 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। बताया जा रहा है कि ईडी इस मामले की जांच आयकर विभाग की जांच से अलग हटकर कर रही है। गौरतलब है कि आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां 9 दिन में तीन जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की । जिसमें ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग शामिल हैं। कार्रवाई में 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली। इनमें कार में मिला 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल हैं।
MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.