Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियाें के साथ हुई सुरक्षाबलों की मुठभेड़ 12 हार्डकोर नक्सली ढेर
bijapur, Security forces encounter, Naxalites

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार सुबह से दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सीआरसी (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के नक्सलियाें से जारी मुठभेड़ में डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बटालियनाें के लगभग ढाई हजार जवान शामिल हैं। सबसे पहले डीआरजी जवानों के साथ 16 जनवरी की दोपहर को नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इसके बाद गुरुवार काे दिन भर मुठभेड़ जारी रही, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने 12 हार्डकोर नक्सली काे ढेर कर दिया गया है। मारे गये नक्सलियाें के शव एवं हथियार बरामद कर लिए गये हैं। आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी 

नक्सलियाें से मुठभेड़ जारी है।

  • बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सीआरसी (सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी के नक्सलियाें से मुठभेड़ हुई थी l मुठभेड़ में हथियार सहित 12 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। उन्हाेंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियाें में पीएलजीए बटालियन एवं सीआरसी कंपनी के सदस्य, की शिनाख्तगी कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद आज शाम 5 बजे दी जाएगी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा है कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें, अभी नक्सलियों के विरुद्ध अभियान और भी तेज होंगे।
  • बीजापुर और सुकमा जिले की सरहद के नजदीक बहने वाली तलपेरू और चिंतावागु नदी के किनारे दक्षिण बस्तर के कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के बटालियन के माैजूदगी की सटीक जानकारी पर सीआरपीएफ एवं डीआरजी के जवानों को रवाना किया गया था। इस दौरान पुजारी कांकेर, ग़लगम, तुमलेर बोटेतुंग, कमलापुर, रामपुर के जंगलों में सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। कल दिनभर अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों और जवानों के मध्य मुठभेड़ जारी रही। इस मुठभेड़ में हथियार सहित 12 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। घने जंगल के कारण जवानों का सर्चिंग अभियान अभी पूरा नहीं हुआ। इसलिए जवानों ने रातभर इलाके को घेर कर रखा है। आज सुबह फिर से सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। सर्चिंग पूरा हाेने के बाद जवान वापस बेस कैंप की ओर रवाना हाेंगे।

 

MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.