Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अभिनेता सैफ अली पर हमला मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
mumbai, One person detained, attack case

मुंबई । फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सुबह वडाला इलाके में से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बांद्रा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार बांद्रा में बुधवार रात करीब 2 बजे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस हमलावर को ढ़ूंढ रही है। सैफ के आवास से फरार होते समय हमलावर की फोटो

सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसी तरह हमलावर की तस्वीर बांद्रा स्टेशन के पास भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसी आधार पर आज सुबह पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को चर्चगेट इलाके से पकड़ा है। संदिग्ध को बांद्रा में लाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त दत्ता नलावणे, पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक हमले का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने गोपनीय रखा है। मुंबई पुलिस इस मामले में आज करीना और सैफ के बयान दर्ज करेगी।

 

सूत्रों के अनुसार सैफ के घर पर ढीली सुरक्षा व्यवस्था का लाभ हमलावार ने उठाया है। सैफ के घर में कुछ दिन पहले ही फर्नीचर और अन्य मरम्मत का काम शुरू हुआ था। चूंकि वहां लगातार श्रमिकों का आना-जाना लगा रहता था, इसलिए पीछे की सीढ़ी का दरवाज़ा हमेशा खुला रहता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर को संभवता इसकी सूचना थी। उसने इस रास्ते का इस्तेमाल किया। फिलहाल इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.