Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारतीय जनता पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस कभी एक नहीं हो सकते : फारूक अब्दुल्ला
azmer, Bharatiya Janata Party ,Farooq Abdullah

अजमेर । ख्वाजा गरीब नवाज सूफी संत मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने आए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस कभी एक नहीं हो सकते। वो नफरत फैलाते हैं और हम उनके साथ नहीं जा सकते।

 

अब्दुल्ला ने कहा कि वे ख्वाजा गरीब नवाज सूफी संत मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर दुआ करने आए हैं। वे चाहते हैं कि अल्लाह उनकी रियासत को ठीक रखे। रियासत में अमन रहे। तरक्की हो और बर्फ पड़े। पहाड़ों पर बर्फ की कमी है। इससे पानी की कमी हो जाएगी। मुल्क में भी अमन रहने की दुआ करता हूं। फारूक अब्दुल्ला ने यहां मखमली चादर और पुष्प पेश किए।   

 

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में टनल के उद्धाटन समरोह में फारूक अब्दुल्ला के पुत्र और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की खूब तारीफ की थी। साथ ही देश व जम्मू-कश्मीर को विकास और शांति की राह पर अग्रसर बताया था। इसके उलट फारूख अब्दुल्ला ने इसे नकार दिया।

 

फारूख अब्दुल्ला ने एक्टर सैफ अली खान पर हमला होने के मुद्दे को गंभीर नहीं माना। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले होते रहते हैं। कोई बड़ी बात नहीं है। दिल्ली चुनाव पर पूछे गए सवाल पर कहा कि चुनाव आते हैं और हो जाते हैं। यहां यह भी गौरतलब है कि अब्दुल्ला इंडिया गठबंधन में शामिल थे। अब जब गठबंधन ही नहीं रहा तो उनके सुर भी बदल गए। राजौरी में मौतों को लेकर कहा कि वहां वायरस होने की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.