Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
श्री खजराना गणेश मंदिर में शुरू हुआ तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेला
indore,   Til Chaturthi fair, Shri Khajrana Ganesh
इंदौर । इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेला प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक श्री खजराना गणेश मंदिर में पूजन-अर्चना के साथ इस मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे।


इस मौके पर भगवान गणेश जी को तिल गुड़ के सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया गया। भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का स्वर्ण मुकुट सहित स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर को आकर्षक फूलों से फूल बंगला के साथ सजाया गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मौके पर सपत्नीक ध्वजा पूजन करने के साथ ही तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेले की भी शुरुआत की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पं. मोहन भट्ट , पं. अशोक भट्ट, पं. जयदेव भट्ट, पं. नर्मदा प्रसाद शास्त्री, पं. धर्मेद्र भट्ट, पं. सतपाल भट्ट, पं. पुनीत भट्ट ने पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर भक्त मंडल के सदस्य अरविंद बागडी, कुलभूषण मित्तल, बल्लू अग्रवाल, कैलाश पंच, घनश्याम मिश्रा तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.