Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
किकरझर घाट पर पलटी बस
dindori,Bus overturned , Kikarjhar Ghat
डिंडौरी । मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किकरझर घाट पर शुक्रवार की दोपहर में नर्मदा परिक्रमावासियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नर्मदा परिक्रम पर निकले श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को अमरकंटक से समनापुर बिछिया होते हुए मंडला जिले के महाराजपुर जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे के आसपास किकरझर घाट में सामने से आ रहे ट्रक चालक की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर घाट से नीचे पलट गई। हादसे में चतुरा बेन 63 वर्ष, रंजन बेन 76 वर्ष, बिमजी बेन 77 वर्ष, अनिला बेन 59 वर्ष को चोट आई है। परिक्रमावासी गुजरात के मोरबी राजकोट के निवासी हैं, जो नर्मदा परिक्रमा पर निकले हुए हैं। बस में लगभग 35 परिक्रमासी सवार थे। समनापुर पंचायत द्वारा परिक्रमवासियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि शुक्रवार की रात परिक्रमा वासी यहीं रुकेंगे।


रीवा में बस पलटी, 5 घायल
इधर, रीवा जिले के त्योंथर में जौनपुर से नागपुर जा रही बस शुक्रवार को गढ़ थाना क्षेत्र के कटरा में पलट गई। हादसा दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर हुआ। दुर्घटना में पांच यात्री घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटाकर जाम खुलवाया। डिवाइडर पर चढ़ने के कारण बस पलटी। बस में 30 लोग सवार थे। घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है।
MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.