Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
25 फीट ऊंचाई से गिरी राड बुजुर्ग के गले में धंसी मौके पर मौत
jabalpur,   rod falling ,elderly person
जबलपुर । शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इलाहबाद बैंक के चौराहा पर यूनीपोल में फ्लैक्स लगाते समय एक लोहे की राड नीचे गिरी। लगभग 25 फीट ऊंचाई से गिरी राड नीचे बैठे एक वृद्ध के गले के पास कंधे में जाकर धंस गई। लगभग आठ इंच तक राड के अंदर धंसने से वृद्ध को गहरा घाव हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान वीएफजे के सेवानिवृत्त कर्मी किशन कुमार रजक (64) के रूप में हुई है। वे सब्जी लेने के लिए निकले थे। यूनीपोल के पास एक सब्जी का ठेला लगता है, जिससे सब्जी लेने के बाद वृद्ध यूनीपोल के नीचे एक कुर्सी पर बैठकर बातचीत करने लगे, तभी घटना हो गई। पास ही स्टाप वन कंपाउंड में रहने वाले वृद्ध के परिजन तुरंत पहुंच गए। वृद्ध को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना शनिवार को दोपहर में हुई। दो श्रमिक यूनीपोल में लगे फ्लैक्स के ऊपर एक दूसरा फ्लैक्स लगा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से एक लोहे की राड नीचे गिरा। रविवार को बरगी समाधि मार्ग पर एक सांस्कृतिक संगठन का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में कई बड़े राजनेता आ रहे है। इन्हीं नेताओं के स्वागत के फ्लैक्स यूनीपाल के ऊपर लगाए जा रहे थे।


यूनीपाल के पास रम्मू सिंह सब्जी का ठेला लगाता है। वह प्रतिदिन की तरह अपनी जगह पर ठेला लगाकर खड़ा था। सेवानिवृत्त वीएफजे कर्मी किशन एवं आसपास रहने वाले तीन-चार अन्य लोग प्रतिदिन उसके ठेले पर सब्जी लेने आते है। इसी दौरान वे लोग बैठक कुछ देर तक गपशप करते थे। शनिवार को भी सभी सब्जी लेने वहां पहुंचे थे। तभी घटना हो गई। तीन लोग बच गए। उनका कहना है कि आंखों के सामने ही साथी की मौत हो गई। संभलते तक का मौका नहीं मिला।


यह भी पता लगाया जा रहा है कि राड श्रमिकों के हाथ से छूटी थी या फिर वि यूनीपोल के स्ट्रेक्चर से टूटकर गिरी। पुलिस ने फ्लैक्स लगा रहे दोनों श्रमिकों को पकड़ा है। आरोपितों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है।


सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। किशन कुमार रजक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फ्लेक्स लगाने वालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

 

 

MadhyaBharat 19 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.