Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
आर्मी मैराथन में हजारों प्रतिभागियों ने लगाई दौड़
bhopal, Thousands of participants, Army Marathon
भोपाल । मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और भारतीय सेना के तत्वाधान में रविवार सुबह भोपाल में ‘आर्मी मैराथन 2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। योद्धा स्थल द्रोणाचल (एयरपोर्ट रोड) से शुरू हुई यह मैराथन लालघाटी चौराहा, कोहेफिजा चौराहा (वीआईपी रोड), कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए वापस योद्धा स्थल पहुंची, जहां मैराथन का समारोहपूर्वक समापन हुआ।


मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन सेना दिवस और विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित है। भोपाल में आर्मी मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित की गई। यहां एयरपोर्ट रोड स्थित योद्धा स्थल से रविवार सुबह 6:30 बजे पहली कैटेगरी 21 किमी की दौड़ शुरू हुई। इसमें मैराथन में करीब 6 हजार धावक शामिल हुए। इसके बाद 10 और पांच किमी कैटेगरी की दौड़ में भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। देशभक्ति गानों पर कथक नृत्य की प्रस्तुति सहित जुम्बा डांस और मलखंब के खिलाड़ियों ने भी धावकों में जोश भरा। कार्यक्रम में युवा प्रतिभागी देशभक्ति गानों पर झूमते नजर आए। तीन कैटेगरी में हुई इस दौड़ में आकर्षक प्रायोजित पुरस्कारों के अलावा 10 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार भी दिए गए।


कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बीच भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आकर्षण का केंद्र बना रहा। सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना मिलिट्री ऑपरेशन के अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स को प्रमोट करने के लिए भी सेना के हथियारों को शामिल करती है। इसी क्रम में इस मैराथन में हॉट एयर बैलून को शामिल किया गया।


भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर द्वारा इस आर्मी मैराथन का आयोजन सेना दिवस 15 जनवरी के उपलक्ष्य में किया गया था। जनरल केएम करियप्पा के साल 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ के रूप में पदभार ग्रहण करने पर इस ऐतिहासिक दिन को वार्षिक श्रद्धांजलि के रूप में मनाते हुए इस मैराथन का आयोजन किया गया है। पश्चिम मप्र मुख्यालय सब एरिया के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित होने वाला यह पहला खेल आयोजन है। इसका उद्देश्य आर्मी मैराथन को खेल जगत में एक प्रमुख आयोजन बनाना और फिट इंडिया अभियान के साथ वार्षिक मैराथन कैलेन्डर के रूप में दर्ज करना है।
MadhyaBharat 19 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.