Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद घुसा युवक,
ujjain,  sanctum sanctorum, Mahakal temple
उज्जैन । उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद सोमवार को एक युवक बिना अनुमति के भीतर चला गया। इससे गर्भगृह के आसपास खड़े मंदिर के कर्मचारी और पुजारी हड़बड़ा गए। उन्होंने युवक को पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर के प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को हटाने के लिए पत्र निजी सुरक्षा कंपनी को भेजा है। महाकाल थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
 
इसी बीच सोमवार सुबह करीब 8.24 बजे कुछ साधु-संत महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे चांदी द्वार होते हुए गर्भगृह की दहलीज पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। इन साधु-संतों के साथ एक युवक भी भीतर चला गया। कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह काले रंग के ट्रैक सूट में था। युवक ने शिवलिंग को छूकर नमन किया। इस दौरान वहां मौजूद पुजारी ने उसे देखा और पकड़ कर बाहर निकाला। जांच में पता चला है कि युवक का नाम निहाल सिंह (21) है। वह उज्जैन के जयसिंहपुरा का रहने वाला है और रामघाट पर फूल-हार की दुकान संचालित करता है।
 
घटना के बाद मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। वहीं, क्रिस्टल कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है। इधर, गर्भगृह में प्रवेश करने वाले युवक निहाल सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद व मंदिर समिति से प्राप्त शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
 
उज्जैन में पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे, लेकिन अक्टूबर 2022 में महाकाल महालोक बनने के बाद भक्तों की संख्या में चार गुनी वृद्धि हो गई। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश देना नामुमकिन हो गया था, इसीलिए मंदिर समिति ने प्रवेश पर रोक लगा रखी है। मंदिर प्रबंध समिति दिवारा 4 जुलाई 2023 को सावन में आने वाली भीड़ को देखते हुए 11 सितंबर 2023 तक के लिए गर्भगृह बंद किया गया था। तब मंदिर समिति ने कहा था कि सावन खत्म होते ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गर्भगृह नहीं खोला गया है।
MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.