Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र में पहली बार दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति
bhopal, Compassionate appointment ,Madhya Pradesh,
भोपाल । मध्य प्रदेश में पहली बार दूसरे जिले में पंचायतकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति हुई है। विदिशा के 10 युवा भोपाल में पंचायत सचिव बने हैं। सोमवार को इन युवाओं को जिला पंचायत में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। अब ऐसी ही नियुक्ति अब प्रदेश की अन्य जिला पंचायत में होगी। अभी आधी से ज्यादा जिपं में पंचायत सचिवों के पद खाली है।


दरअसल, सरकार ने पिछले साल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में एक जिले से दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति देने का रास्ता साफ किया था। विभाग में 21 जून 2024 को अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी हो चुका है। इसके बाद प्रदेश की सभी जिपं ने रिक्त पद की जानकारी पंचायत राज संचालनालय को भेजी थी। यानी, जिन जिलों में पद रिक्त नहीं है और वहां अनुकंपा नियुक्ति दी जाना है तो ये दूसरी जिपं में भी हो सकेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में पद रिक्त हैं। ऐसे में यहां पर अनुकंपा नियुक्तियां दी जा रही है।


पहले जिस जिले में पद खाली है, अनुकंपा नियुक्ति उसी जिले में होती थी। इससे अनुकंपा नियुक्ति लेने के लिए सालों तक युवा भटकते रहते थे। इससे उन्हें बेरोजगारी के दौर से भी गुजरना पड़ता था। सरकार के गजट नोटिफिकेशन के बाद किसी दूसरे जिले की अनुकंपा नियुक्ति देने वाली भोपाल जिला पंचायत पहली जिपं बना है। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि भोपाल में कुल 11 युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति दी जानी थी। इनमें से 10 को नियुक्ति देकर ग्राम पंचायतों में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। भोपाल में सबसे पहली अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया की गई है।


जिपं अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, सीईओ सिंह और सदस्यों की मौजूदगी में सोमवार को 10 युवाओं को नियुक्ति संबंधी आदेश दिए गए। इनमें रूद्रेश रघुवंशी, प्रदीप कुमार रघुवंशी, अनुपमा तिवारी, अरबाज खान, शैलेंद्र बघेल, मनोज कुमार शर्मा, नेहा गुप्ता, अभय बघेल, अनुराधा शर्मा और प्रशांत बघेल शामिल हैं। इस दौरान सीईओ सिंह ने युवाओं से बात भी की। इस मौके पर जनप्रतिनिधि दीपक गुर्जर, अनिल हाड़ा, सुरेश सिंह राजपूत, सहायक परियोजना अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।

 

MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.