Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
gwalior, Vijayvargiya targeted ,Rahul Gandhi
ग्वालियर । मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महू में कांग्रेस की निकाली जा रही जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी है कि आपके पूर्वजों ने बाबा साहब के साथ बहुत अन्याय किया है, ऐसे में आपको क्षमा यात्रा निकालते हुए बाबा साहब के सामने उठक-बैठक लगाकर माफी मांगनी चाहिए।
 
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके खानदान ने कभी आंबेडकर साहब का सम्मान नहीं किया। नेहरू जी ने सबसे ज्यादा किसी का तिरस्कार किया तो डॉक्टर आंबेडकर का किया था। वह पार्लियामेंट में न आएं, उनको हारने को लेकर वे सभा लेने खुद गए। मतदान हो गया। वह जीत जाते, लेकिन मतगणना में गड़बड़ी की गई। बाबा साहब आंबेडकर ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। उस वक्त 75 हजार वोट कांग्रेस की सरकार ने इनवेलिड कर दिए। बाबा साहब का सम्मान पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कभी नहीं किया। इसलिए राहुल गांधी डॉ. आंबेडकर के प्रति जो कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए महू जा रहे हैं, उन्हें तो कान पड़कर बाबा साहब के सामने उठक बैठक लगानी चाहिए और कहना चाहिए कि मेरे पूर्वजों ने जो गलती की है जो सम्मान आपको मिलना चाहिए था, जो नहीं दिया इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। इसलिए उन्हें क्षमा यात्रा निकालना चाहिए।

स्वच्छता रैंकिंग पर बोले- इंदौर फिर एक नंबर पर आएगा-
इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर दावा किया है कि इस बार भी स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर देश में नंबर वन आएगा। इस बार मध्य प्रदेश भी नंबर वन आएगा। मध्य प्रदेश में सभी नगर पालिका, नगर निगम के अध्यक्षों और जितने भी अधिकारी हैं, उनको निर्देश दिए हैं कि भारत सरकार द्वारा तय किए गए स्वच्छता के जो मापदंड है, उसको पूरा करने का सभी प्रयास करें। पिछली बार मध्य प्रदेश सेकेंड नंबर पर था। इस बार हमें उम्मीद है कि मध्य प्रदेश नंबर वन आएगा।
 
विजयवर्गीय ने 24 जनवरी को महेश्वर में होने जा रही कैबिनेट बैठक को लेकर कहा कि पूरे देश में एक शिव भक्त न्याय प्रिय महारानी के रूप में देवी अहिल्याबाई होल्कर की पहचान रही है। उनके जन्म के 300 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर थी। मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि इस बार देवी अहिल्याबाई को समर्पित कैबिनेट करेंगे। उसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। जो देवी अहिल्या माता के सम्मान में होंगे। हमें गर्व है कि एक ऐसी मध्य प्रदेश की देवी अहिल्या माता ऐसी न्यायप्रिय महारानी रही जिन्होंने पूरे देश के अंदर जितने भी धार्मिक स्थल है, उन सब धार्मिक स्थलों पर कहीं ना कहीं मध्य प्रदेश की छाप छोड़ी है। इसलिए ऐसी महारानी के प्रति कृतज्ञता देने के लिए हम सब कैबिनेट के मंत्री महेश्वर में एकत्रित होंगे और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे और उनके सम्मान में मध्य प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
 
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया। कहा, भाजपा जब भी चुनाव लड़ती है सरकार बनाने के लिए लड़ती है। हमें विश्वास है कि हम दिल्ली में भी सरकार जरूर बनाएंगे।
MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.