Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेर
raipur, Two Naxalites killed ,encounter

गरियाबंद/रायपुर । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। हालांकि अभी 

इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

 

जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी के जंगल में आज सुबह से बड़ी संख्या में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबल संयुक्त रूप से सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। बताया गया कि इस दौरान सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो नक्सलियों के मारे गए जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने मारे गए दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं और घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया रहा है। मौके से एक एसएलआर और तीन आईईडी भी बरामद किया गया है।

 

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई। सर्चिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। इलाके की इस स्थिति के चलते जिले के भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मैनपुर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा बल जंगल में लगातार कांबिंग कर नक्सलियों को घेरने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

 

MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.