Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सुकमा में दो लाख के इनामी सहित छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Six Naxalites surrendered , reward of Rs 2 lakh

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सक्रिय एक इनामी सहित छह नक्सलियों ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष साेमवार काे आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित सभी नक्सली कई नक्सल घटनाओं में शामिल थे। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण नक्सली संगठन में सक्रिय छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 

पुलिस के मुताबिक नक्सली कुंजाम मासा पिता स्व. लखमा (उत्तर बस्तर माड़ डिवीजन सीसीएम कोसा दादा का गार्ड, इनामी दाे लाख) निवासी सुरपनगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, कुंजाम जोगा पिता सोमड़ा (मोरपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) 27 वर्ष, निवासी मोरपल्ली जोन्नापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, बोड़के हुर्रा पिता स्व.पेंटा उर्फ मंगडू (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 34 वर्ष निवासी मोरपल्ली पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, मड़कम हिड़मा पिता नंदा (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 28 वर्ष निवासी मोरपल्ली बर्रेपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, वंजाम कोसा पिता हुंगा (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 24 वर्ष निवासी मोरपल्ली बर्रेपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, माड़वी जोगा पिता नंदा (मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) 30 वर्ष निवासी मोरपल्ली थाना चिंतलनार जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में आत्मसमर्पण किया है।

 

इस माैके पर सीआरपीएफ 217 वाहिनी द्वितीय कमान अधिकारी श्नीर सिंह मीना, एवं प्रभारी नक्सल सेल सुकमा निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत उपस्थित रहे। इनामी नक्सली कुंजाम मासा पिता स्व. लखमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फील्ड टीम (आरएफटी. कोंटा) तथा शेष नक्सलियों को आत्मसमर्पित हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना एवं विशेष सूचना शाखा जिला सुकमा के कार्मिकों की विशेष भूमिका थी।


उक्त सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक, बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरुद्ध करना, शासन -प्रशासन के विरुद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधा प्रदान किए जाएंगे।

 

MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.