Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रभु रामलला के दर्शन कर मन अभिभूत हो गया : मनोहर लाल खट्टर
ayodhya,  Lord Ramlala,Manohar Lal Khattar
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सोमवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कुबेर टीला पर भगवान भोले नाथ की भी पूजा अर्चना की।
 
इस अवसर पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय, निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद मिश्रा भी उपस्थित रहे। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन कर मन अभिभूत हो गया है। उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला की भी आराधना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा वीसी दुबे भी उपस्थित रहे।
 
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री प्रयागराज महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने संगम पहुंचे थे और साेमवार काे प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमाें में भाग लेने के बाद अयाेध्या पहुंचे हैं। यहां पर प्रभु रामलला के दर्शन पाकर अभिभूत हाे गये। उन्हाेंने प्रयागराज महाकुम्भ की व्यवस्थाओं काे लेकर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ काे बधाई दी।

 

MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.