Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में निकला बंगाल कनेक्शन
kolkata, Bengal connection, actor Saif Ali Khan

कोलकाता  । फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का बंगाल कनेक्शन सामने आया है। मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपित शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी नागरिक है। उसने भारत में प्रवेश करने के बाद पश्चिम बंगाल में कुछ समय बिताया और वहीं से आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार, करीब सात महीने पहले शरीफुल ने मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित डाउकी नदी पार कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल आया, जहां उसने कई जिलों में काम की तलाश की। भारतीय दस्तावेज बनाने की कोशिश की।
जांच अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान शरीफुल ने एक स्थानीय महिला के नाम पर एक भारतीय सिम कार्ड हासिल किया। इसी सिम का इस्तेमाल उसने बाद में मुंबई में रहते हुए अपने परिजनों से संपर्क करने के लिए किया। मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से यह जानकारी साझा कर संबंधित महिला की तलाश करने का अनुरोध किया है।
पुलिस के अनुसार, मुंबई पहुंचने पर शरीफुल ने वहां काम की तलाश शुरू की। उसने ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी, जहां नागरिकता के प्रमाण की आवश्यकता न हो। इस दौरान वह मुंबई में ठेकेदार अमित पांडे के संपर्क में आया। पांडे ने उसे कई जगह काम दिलाने में मदद की। पुलिस का कहना है कि सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले शरीफुल को बांद्रा के एक अन्य अभिनेता के बंगले के पास घूमते हुए देखा गया था।
पुलिस की पूछताछ में शरीफुल ने कहा कि उसने परिवार से संपर्क किया। उसने अपने भाई से बात की। भाई बांग्लादेश में रहता है। शरीफुल ने बांग्लादेश में 12वीं तक पढ़ाई की है और उसके दो भाई हैं। मुंबई पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल आकर मामले की जांच करेगी।

MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.