Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
घर की छत पर पतंग उड़ा रहे दो बच्‍चों पर टूटकर गिरा हाई टेंशन का तार
harda, High tension wire, flying kites
हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा शहर के छीपानेर रोड स्थित रामानंद नगर में सोमवार देर शाम घर की छत पर पतंग पड़ा रहे दो बालकों पर हाईटेंशन लाइन (33 केवी) का तार टूटकर गिर गया। इससे तेज करंट लगने से दोनों बालक गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर घर की छत पर गिर गए। किसी तरह परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से एक बच्चे को गंभीर हालत में भोपाल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है।


जानकारी के अनुसार, रामानंद नगर कॉलोनी में रहने वाले 9 वर्षीय दिव्यांश पुत्र कमलेश राठौर और 10 वर्षीय केशव चौरे सोमवार देर शाम करी करीब साढ़े सात बजे अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन से दोनों बच्चों को करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद दिव्यांश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बिजली कंपनी के दफ्तर का घेराव किया और चक्काजाम कर दिया।


पुलिस ने बताया कि बालक दिव्यांश और केशव रोजाना की तरह घर की छत पर पतंग उड़ाने के लिए गए। कुछ देर पतंग उड़ाई। इसके बाद उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। बच्चों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनका प्रारंभिक उपचार किया। इसके बाद दिव्यांश की हालत गंभीर होने के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया।


स्थानीय निवासी सुष्मिता राजपूत सहित अन्य लोगों ने इसे बिजली कंपनी की गंभीर लापरवाही बताया है। लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पहले भी तार टूटने की घटना हो चुकी है, जिसमें कुछ लोगों ने जान भी गंवा दी थी। बार बार शिकायत करने और मांग के बावजूद बिजली कंपनी ने घरों के ऊपर से गुजरी 11 और 33 केवी लाइन के तार नहीं हटाए। आज यह बड़ी घटना हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने रात करीब 8 बजे बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव कर दिया। बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी हुई। सौ से अधिक लोग पहुंच गए। प्रशासन ने सिविल लाइन थाना पुलिस तैनात कर दी।


बिजली कंपनी के जनरल मैनेजर वीके बागड़ी ने बताया कि टीम को मौके पर भेज दिया गया है और लाइन की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दिन सर्वे कर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, वे धरने पर डटे रहेंगे।

 

MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.