Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
कलेक्टर ने रिश्वत मांगने वाले बाबू को बनाया चपरासी
burhanpur, Collector made Babu, bribe as peon
बुरहानपुर । बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के एक कर्मचारी का डिमोशन कर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती में रिश्वत मांगने वाले बाबू सुभाष काकड़े को कलेक्टर चपरासी बना दिया है।


परियोजना कार्यालय खकनार में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत सुभाष काकड़े ने आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती में रिश्वत की मांग की थी। जांच में वह रिश्वत मांगने का दोषी पाया गया। जिस पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने यह कार्रवाई की है।


कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि सिविल सेवा वर्गीकरण एवं नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 10 में प्रावधानित दीर्घ शास्ति के तहत यह कार्रवाई की गई है।


इससे पहले शिकायत की गंभीर प्रकृति और विभागीय प्रतिवेदन के आधार पर जुलाई 2024 में सहायक ग्रेड-3 सुभाष काकड़े को निलंबित किया गया था। साथ ही अपर कलेक्टर और परियोजना अधिकारी को विभागीय जांच सौंपी गई थी। जारी आदेशानुसार सुभाष काकड़े को परियोजना अधिकारी नेपानगर कार्यालय में चपरासी के पद पर पदस्थ किया गया है। निलंबन से बहाल कर निलंबन अवधि को अकार्य दिवस माना गया है।


कलेक्टर ने बताया कि विभागीय जांच संस्थित करने के संबंध में आरोप पत्र, आधार पत्र जारी किए गए थे। विभागीय जांच अधिकारी द्वारा निलंबित सुभाष काकड़े को सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिया गया। इस दौरान उसने संतोषप्रद स्पष्टीकरण नहीं दिया। पद का दुरुपयोग कर मप्र सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन है और वित्तीय लाभ लेने की श्रेणी में आता है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने सुभाष काकड़े का डिमोशन किया है।


सोमवार को कलेक्टर भव्या मित्तल ने राजस्व महा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, आधार से खसरे आरओआर लिंकिंग सहित अन्य कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में प्रगति नहीं मिलने पर राजस्व अधिकारियों पर नाराजगी जताया।


कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी गंभीरता के साथ काम करें और प्रगति लाना सुनिश्चित करें। जो पटवारी महा अभियान के तहत काम नहीं कर रहे हैं, वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे। एसडीएम अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कार्यों की लगातार मानिटरिंग करें। साथ ही सर्वेयर की बैठक ली जाए। जो सर्वेयर काम नहीं कर रहे हैं उन्हें बदला जाए।


इसके अलावा विभागवार सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टि पूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने कहा। बैठक में आयुष्मान योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आधार अपडेशन, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.