Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
एंबुलेंस नहीं मिलने पर मरीज को चार किमी तक खाट पर ले जाना पड़ा
singroli,   ambulance  not available,  four kilometers
सिंगरौली । मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में देवसर के चंदनिया गांव में एक मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजनों को खाट पर लादकर चार किलोमीटर तक ले जाना पड़ा। मंगलवार को इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले में जांच की बात कही है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदनिया निवासी राजलाखन कोल की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने सोमवार को 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करने के बाद भी जब कोई सहायता नहीं मिली, तो मजबूरी में दो लोगों ने बांस की बल्ली के सहारे खाट पर रस्सी बांधकर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया।


पीड़ित के बेटे सोनू कोल ने बताया कि उनके पिता को पेट दर्द समेत कई समस्याएं थीं। दर्द असहनीय होने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन फोन करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जवाब देने से कतरा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. जैन ने मीडिया के सवालों से बचते हुए सिर्फ इतना कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

 

MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.