Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
शक्कर कारखाने की जमीन बचाने 1000 से अधिक ट्रैक्टरों को लेकर सड़क पर उतरे किसान
morena,Farmers , save sugar factory land
मुरैना। जिले के कैलारस शक्कर कारखाने की भूमि नीलामी के विरोध में किसान और युवा मंगलवार को सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों से करीब 800 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लोग धरनास्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे विधायक पंकज उपाध्याय समेत 25 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और जबरदस्ती वज्र वाहन में बैठाकर ले गई। कैलारस का शक्कर कारखाना 13 साल से बंद पड़ा है। सरकार कारखाने की भूमि निलाम कर रही है। जिससे किसानों और युवाओं में आक्रोश है। कैलारस तहसील कार्यालय में अंदर नीलामी चल रही है। वहीं बाहर एडीएम के नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।
 
सुबह 10.30 बजे शुरू हुई नीलामी प्रकिय: सुबह करीब 10.30 बजे शक्कर फैक्ट्री की कृषि भूमि की नीलामी प्रकिया शुरू हो गई है। कारखाने की जमीन को खरीदने के लिए पांच खरीददारों ने की 5 लाख की राशि जमा की है। अब से कुछ देर बाद बोली शुरू होगी।
 
सरकार कोई कदम नहीं उठा रही: विधायक पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि किसानों के लंबे समय से चल रहे धरने के बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके विरोध में मंगलवार को कारखाने पर सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं।केंद्र सरकार ने बंद पड़े कारखानों को पुन: चालू करने के लिए 10 करोड़ रुपए के प्रावधान किए हैं। लेकिन राज्य सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के चलते कैलारस शक्कर कारखाने को चालू करने की कोई पहल नहीं हो रही।
 
पुलिस ने ट्रैक्टर रोके, प्रदर्शनकारियों का हंगामा: कैलारस में एमएस रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास धरनास्थल पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद धरनास्थल से जौरा विधायक पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उनकी पुलिस से बहस हो गई। अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने विधायक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं मानी।
 
पुलिस ने की बेरिकेडिंग: प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड्स लगाए हैं। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में विपक्षी दल नीलामी का विरोध कर रहा हैं। फैक्ट्री को वापस शुरू करने की मांग को लेकर चार दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। आज सत्याग्रह के साथ होगा जेल भरो आंदोलन करने की तैयारी है।
 
कारखाना शुरू करने की संभावनाएं : कम्युनिस्ट नेता गयाराम धाकड़ ने बताया कि नेशनल शुगर फेडरेशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कैलारस शक्कर कारखाना मात्र 30 करोड़ रुपए की लागत से चालू किया जा सकता है। रिपोर्ट में कारखाने की मशीनरी को आधुनिक करने और उत्पादन क्षमता 1,200 टन से बढ़ाकर 2,000 टन करने की सिफारिश की गई है। लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक क्रियान्वित नहीं हुआ।
 
जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल - अंबाह के विधायक देवेंद्र सकवार ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल निवेश मीट पर ध्यान दे रही है। लेकिन, स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। पूर्व विधायक मनीराम धाकड़ और बैजनाथ कुशवाहा ने बताया कि शक्कर कारखाने के साथ एथेनॉल और अन्य उत्पादों के प्लांट लगाए जा सकते हैं, जिससे किसानों और युवाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा।
MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.