Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
टीपाखोल डेम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के बेटे का शव बाहर निकाला
raigarh,  Deputy Collector

रायगढ़  ।  मंगलवार की देर रात अपने दोस्तों से मिलने टीपा खोल डेम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर का बेटा पानी में गिरने से डूब गया। मृतक जॉय लकड़ा के शव को देर रात तक ढूंढने का प्रयास किया, वहीं आज बुधवार सुबह  बचाव दल शव को ढूंढ निकाला । कोतरा रोड पुलिस मामले में जॉय लकड़ा के दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाय लकड़ा मंगलवार को अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान वह इयर बड्स निकालने के प्रयास में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची व तलाश शुरू कर दी थी , का़फी प्रयास के बाद जाय लकड़ा का शव नहीं मिल सका ,जिसके बाद आज बुधवार की सुबह गोताखोरों की टीम ने छात्र का शव बाहर निकाला।

मृतक छात्र का नाम जाय लकड़ा है और वह दिल्ली में पढ़ाई करता था। छुट्टी मनाने वह अपने घर आया हुआ था। जाय लकड़ा जिंदल स्कूल शिक्षिका अनिता लकड़ा व बालोद में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा का बेटा था। 
MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.