Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू
raipur, Nomination process,municipal elections

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे। नामांकन दाखिल का अंतिम तारीख 28 जनवरी रखा गया है। 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगे।मतदान के केंद्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी तक होगा।29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी,31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन निकाय चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

 

चुनाव चिन्ह का प्रकाशन 6 फरवरी तक होगा। इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव ईव्हीएम से ही होंगे, ज​बकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।उल्लेखनीय है कि निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में एक चरण में 11 फरवरी को मतदान की तिथि तय की गई है ।वहीं 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा ।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे । रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे । रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में 1095 मतदान केंद्र होंगे । जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1378 मतदान केंद्र होंगे । इसके साथ ही नगरीय निकाय में 69 और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे । रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालेंगे।

 

 

MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.