Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
new delhi, Narendra Modi ,Delhi BJP

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नमो एप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने बूथ कार्यकर्ता को पार्टी की असली शक्ति बताया और प्रत्येक बूथ पर मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेने और हर बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने के लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही दिल्ली सरकार के घोटालों से भी अवगत कराने की जरूरत बताई। 

 

प्रधानमंत्री ने आबकारी घोटाले को लेकर कहा कि आज दिल्ली में शराब उपलब्ध है, लेकिन लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता पर आआपा वालों की पोल खोलने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आप अपने बूथ की हर उस गली की तस्वीर खींचे, वीडियो बनाएं जहां गंदा पानी बह रहा है, नाली टूटी हुई है, गंदगी के जो ढेर हैं और उन तस्वीरों को आप लोकेशन के साथ लोगों से शेयर करें। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ता को देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संगठन की ताकत की बदौलत हर बूथ पर यही शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी। इस चुनाव में केवल जीत ही पर्याप्त नहीं है। हमरा लक्ष्य दोहरा होना चाहिए। पहला प्रत्येक बूथ पर मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेने और दूसरा हर बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने के लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है।

 

मोदी ने भाजपा की सफलता में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि वह स्वयं सालों तक पार्टी के बूथ कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि ये भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की जीवनरेखा और पार्टी के विस्तार का मंत्र है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में संगठन की ताकत की बदौलत हर बूथ पर यही शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी। हालांकि, इस चुनाव में केवल जीत ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हमरा लक्ष्य दोहरा होना चाहिए। पहला प्रत्येक बूथ पर मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेने और दूसरा हर बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने के लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है।


मोदी ने कहा कि भाजपा के हर बूथ कार्यकर्ता को दिल्ली के युवा की आवाज बनना है। अपने बूथ के पहली बार मतदान करने वाले प्रत्येक युवा से मिलना भी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता पक्के निर्णय के साथ निकल पड़ी है। आपको 5 फरवरी को दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है। ठंड कितनी ही क्यों न हो, हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता पर आआपा वालों की पोल खोलने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आप अपने बूथ की हर उस गली की तस्वीर खींचे, वीडियो बनाएं जहां गंदा पानी बह रहा है, नाली टूटी हुई है, गंदगी के जो ढेर हैं और उन तस्वीरों को आप लोकेशन के साथ लोगों से शेयर करें।


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें याद रखना है कि सबसे बड़ा लक्ष्य भाजपा सरकार बनाने का है। दिल्ली को आप-दा ने जिन मुसीबतों और संकटों में डाला हुआ है, हमें दिल्ली को उनसे मुक्त कराना है। जब ऐसा होगा, तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले आप वालों की आप-दा और उनके झूठ एवं फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर आआपा वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है। आप-दा ने पंजाब की बहनों को 1 हजार रुपये हर महीने देने का वादा किया था। 3 साल हो गए, लेकिन अभी तक एक नया पैसा इन्होंने नहीं दिया। दिल्ली में भी बहुत पहले हर महिला को 1 हजार रुपये देने की घोषणा की थी, वो पैसा भी अभी तक मिला नहीं है। अब ये उसमें बढ़ोत्तरी की घोषणा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की घोषणाओं पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हिमाचल की लाखों बहनें आज भी कांग्रेस का वादा पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। पहले हरियाणा और फिर महाराष्ट्र की बहनों को भी कांग्रेस ने ऐसी झूठी घोषणाओं से भ्रम में डालने की कोशिश की थी। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली के मतदाताओं को बताने और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की अपील करने के लिए प्रोत्साहित किया।

संवादात्मक सत्र के दौरान दिल्ली के सभी 256 वार्डों के 13,033 बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।
MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.