Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाकुंभ से लाैट रहे दाेस्ताें की कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर
maihar, Friends
मैहर। मैहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मंगलवार रात प्रयागराज महाकुंभ से अमृत स्नान कर वापस घर लौट रहे दाेस्ताें की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं कार सवार चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां चारों घायलों का उपचार जारी है। हादसा तब हुआ जब प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे पांच दोस्तों की कार सड़क पर अचानक आए गायों के झुंड से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई।

 

दरअसल घटना मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में आने नेशनल हाइवे 30 पर हुई। यहां के गांव नादन टोला के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर कार वापस कटनी जा रही थी। वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे मे कार सवार संजय कुशवाहा निवासी कन्दवारा कटनी की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। घायलों में शुभम राय, मोहित कुशवाहा, सनी राय, सुशील लोधी सभी निवासी कंदवारा कटनी के बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मोर्चरी शिफ्ट करवाया गया है।
 
अमरपाटन थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि मृतक राहुल कटनी जिले के कंधवारा का निवासी था। राहुल ने 15 दिन पहले ही सेकंड हैंड कार (एमपी 22 सीए 2911) खरीदी थी। इसी खुशी में दोस्तों को लेकर प्रयागराज महाकुंभ में गया था। कार में सभी दोस्त महाकुंभ से स्नान कर वापस कंदवारा जिला कटनी जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे 30 ग्राम नादन टोला के पास सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपाटन थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू कर अभी घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा सभी लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आंगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
 
 

 

MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.