Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिलीं मप्र की मंत्री कृष्ण गौर,
bhopal, Krishna Gaur ,Union Minister Gadkari,
भोपाल । मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को भोपाल में नर्मदापुरम मार्ग पर बन रहे मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण में हो रहे विलंब की जानकारी से अवगत कराया।


राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। यह कार्य जिस गति से होना चाहिए, उस गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से कॉरिडोर के निर्माण कार्य को एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण) से शीघ्र कराए जाने का अनुरोध किया। कॉरिडोर के आभाव में इस क्षेत्र में आवागमन में हो रही दिक्कतों और सड़क दुर्घटनाओं की ओर केन्द्रीय मंत्री गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराया।


केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को राज्य मंत्री कृष्णा गौर के द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर मार्ग का निर्माण शीघ्र होगा।


राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) साढ़े 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या नगर बायपास मार्ग का निर्माण के स्वीकृत करने पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) के निर्माण की स्वीकृति और मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर निर्माण से भोपाल महानगर के एक बड़े हिस्से की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से यातायात सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.