Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कुंभ जा रही कार खड़े ट्रेलर से टकराई एक महिला मृत
jabalpur,Car going , Kumbh collides

जबलपुर । कुम्भ जा रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्राले से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौक पर ही मौत हो गयी जबकि 7 घायल हो गए।

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि मूलत झारखंड का रहने वाला शाह परिवार मुंबई से महाकुंभ में स्नान करने के लिए आर्टिका कार से प्रयागराज के लिए निकला था। सुबह लगभग 7:30 बजे स्लीमनाबाद बाईपास पर जबलपुर कटनी मार्ग में जैन पैट्रोल पंप के सामने कार सड़क किनारे खड़े ट्राले के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार से जा घुसी।

कार के उड़ गए परख़च्चे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्टिका कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि कार चालक को अचानक नींद का झोंका आ जाने के कारण वह सड़क किनारे खड़े ट्राले में तेज रफ्तार से जा घुसा। कार में लगभग 10 लोग सवार थे। जिसमें से चालक सहित एक अन्य को मामूली चोट आई है, जबकि एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों के बयान दर्ज करते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


स्लीमनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे में घटनास्थल पर ही 36 वर्षीय आशा देवी शाह नामक महिला की मौत हो गई है जबकि घायल अनीता देवी, संजू देवी, मनोज प्रसाद, किरण बाई, प्रेम शाह, 10 वर्षीय आर्य शाह, 3 वर्षीय अभिनंदन शाह को घायल अवस्था में स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में चालक रामखेलावन सहित महादेव को मामूली चोटे आई हैं।

 

 

MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.