Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल से पुष्पक एक्सप्रेस में सवार हुए 54 यात्री मंडल ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
bhopal, 54 passengers boarded,division issued helpline numbers
भोपाल। लखनऊ से मुंबई जा रही गाड़ी संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस में हुए हादसे के बाद यात्रियों की सहायता के लिए भोपाल डिवीजन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन बुधवार को भोपाल से सुबह 8:35 बजे रवाना हुई थी। इस दौरान पुष्पक एक्सप्रेस में यहां से 54 यात्रियों की सीट आरक्षित थी। सामान्य कोच में कितने यात्री यहां से बैठे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
 
भोपाल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले फोन कॉल्स की पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। इसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कौन कॉल कर रहा है और किस यात्री के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, जिससे यात्रियों के परिजन को जल्द से जल्द सही जानकारी मिल सके। रेलवे प्रशासन प्रभावितों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उत्तर रेलवे के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। फिलहाल भोपाल से इस ट्रेन में यात्रा कर रहे किसी यात्री के बारे में कोई सूचना नहीं आई है।
 
पाल मंडल ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
भोपाल स्टेशन: 9407291228
आरकेएमपी स्टेशन: 9109184246
इटारसी स्टेशन: 7723024361, 9238105180
बीना स्टेशन: 9630042318, 9238105181
गुना: 9109197534
 
गौरतलब है कि लखनऊ से मुम्बई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस बुधवार को महाराष्ट्र के पाचोर स्टेशन के पास ब्रेक लॉक होने के कारण रुक गई, जिससे ट्रेन से धुंआ निकलने लगा। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग की और ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर बगल वाले ट्रैक पर जाकर खड़े हो गए, जहां कर्नाटक एक्सप्रेस ने ट्रैक पर खड़े यात्रियों को कुचल दिया। जलगांव एसपी महेश्वर रेड्डी ने हादसे में मरने वालों की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 12 यात्रियों की हादसे में मौत हो गई है।
MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.