Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तस्करी के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा
neemuch, Villagers surrounded ,smuggling case
नीमच । मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकड़ी में बुधवार शाम को मादक पदार्थ की तस्करी मामले में जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम को लोगों ने घेर लिया है। गुस्साए लोग पुलिस को गांव से निकलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस वाहन के आगे जेसीबी खड़ी कर दी है। घटना की सूचना पर आला अधिकारी और मनासा से भाजपा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मौके पर पहुंचे हैं।


जानकारी के अनुसार, जिले की सिंगोली थाना पुलिस ने सोमवार की रात झांतला गांव के पास से चौकड़ी गांव के नीलेश (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्यामलाल को 54.3 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस की टीम बुधवार शाम करीब चार बजे आरोपी को लेकर चौकड़ी गांव पहुंची थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेरना शुरू कर दिया। हालात भांपते हुए पुलिस की एक गाड़ी आरोपी को लेकर रवाना हो गई, लेकिन दो गाड़ियों को ग्रामीणों ने रोक लिया। दोनों वाहन में सिंगोली थाना प्रभारी समेत करीब 10 से 12 पुलिसकर्मी शामिल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की दोनों गाड़ियों के सामने जेसीबी खड़ी कर रखी है। पुलिस कर्मियों को गाड़ियों में ही बैठा रखा है। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि जिस युवक को पकड़ा गया था, उसके पास 30 किलो अवैध मादक पदार्थ था, लेकिन पुलिस ने उसकी मात्रा बढ़ाकर 54 किलो कर दिया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिस झूठे मामलों में फंसा रही है। मादक पदार्थ तस्करी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


हंगामे की सूचना मिलते ही एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी विमलेश उइके समेत अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा है। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु भी गांव पहुंचे हैं। ग्रामीण एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। उन्हीं से चर्चा करना चाहते हैं।

 

MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.